परिवार की खुशी के लिए जरूर लगाएं मास्क: आईजी शर्मा

Apr 08 2021

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी, परिवहन विभाग व जिला पुलिस ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में टेम्पो चालक-ऑटो चालक अन्य सवारी वाहनों के चालकों को निशुल्क मास्क वितरण का आयोजन फूलबाग चौराहे पर किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की शहर में दिन प्रतिदिन कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसको देखते हुए शहर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस कार्य को प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों में करना प्रारंभ किया है। मास्क वितरण आयोजन में एक हजार कॉटन के मास्क वितरण किये गये। इस अवसर पर एक मानव श्रंखला सोशल डिस्टेन्स के साथ बनाई गई उसमें सभी लोग कोविड से बचाव के स्लोगन लेकर खड़े होकर जागरूक करने का आग्रह भी कर रहे थे। आयोजन में मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह, अध्यक्षता अविनाश शर्मा पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज, विशिष्ट अतिथि अमित सांघी एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल, पंकज पांडेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुलिस, यातायात नरेश अननोटिया, सीएसपी रत्नेश तोमर, टीआई विवेक अष्ठाना, बैजनाथ प्रजापति उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अविनाश शर्मा जी ने कहा की मास्क हमारे जीवन का एक हिस्सा बन चुका है इसे अपनी खुशी के लिए अपने परिवार की खुशी के लिए आवश्यक रूप से लगाये। इस दौरान राकेश अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी रवि रूसिया, शिवम् गुप्ता, निरमल जैन, राम निवास माहेश्वरी, मनोज सांघी, मनोज अग्रवाल, सुनील राय, अमित कुकरेजा, अरूण प्रधान सहित कई अधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित थे।