पत्नी को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने बचाया
Apr 07 2021
ग्वालियर। दहेज ना लाने पर पति ने पत्नी को रातभर कमरे में बंद कर मारपीट की। घटना कंपू थाना क्षेत्र के इंद्रानगर पिछोरों की पहाडिय़ा की है। किसी तरह मौका पाकर महिला ने पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कंपू थाना क्षेत्र के पिछोरो की पहाडिय़ा इंद्रानगर निवासी सोनम बेग पत्नी अमन बेग ने शिकायत की है कि उसकी शादी अमन बेग से हुई थी और शादी के बाद से ही कम दहेज के लिए उसका पति उसकी मारपीट करता था। बीती रात भी दहेज की मांग की और जब उसने दहेज लाने से इनकार किया तो उसे कमरे में बंद कर रात भर मारपीट की, सुबह किसी तरह उसने पुलिस को कॉल किया। जब पुलिस पहुंची और उसे बचाया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









