महिला का खोया बैग लौटया

Apr 07 2021

ग्वालियर। महाराज बाड़े पर किसी महिला ने ठेले पर अपना बैग रखा एवं कुछ सामान की खरीदारी करने लगी। सामान की खरीददारी करने के बाद महिला अपने घर पहुंची उसे बैग नहीं मिला। कोतवाली पुलिस रात्रि गस्त पर प्रधान आरक्षक दर्शन यादव, इरशाद खान मक्खन, शैलेंद्र भारती निकले। तभी बाड़े पर ठेला लगाने वाले देवेंद्र राठौर ने बैग की सूचना दी।  तभी प्रधान आरक्षक दर्शन यादव ने बैग को अपने सुपुर्द ले लिया। पहले  चेक किया तो उसमें एक लहंगा दो साड़ी एवं शादी शॉपिंग का सामान रखा था। करीब 15,000 का था सामान। आरक्षक ने थैले पर नाम देखा तब वह लहंगे की दुकान पर पहुंचे। तभी लहंगे वाले ने नाम पता बताते हुए उनको सुबह पुलिस चौकी पर बुला लिया और उनको थैला उनके सुपुर्द कर दिया। महिला का नाम नीतू चौहान भिंड की रहने वाली बताई गई।