गरीबों की कमाई ठगने वाला होटल से गिरफ्तार
Apr 07 2021
ग्वालियर। किसानों से आयुष्मान कार्ड के नाम पर मेहनत की कमाई ठगने वाले को पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार था। वह होटल में पार्टी मना रहा था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 3 हजार रुपए का नकद इनाम भी घोषित था।
हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया, सूचना मिली थी कि आरोपी आकाश नरवरिया बिरला नगर स्थित होटल पर पार्टी मनाने आया है। सूचना पर एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेन्द्र, अनुज, गिरजा शंकर, राजकुमार, राजेश कटरोलिया ने आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही खाना खा रहा युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पीछा कर बिरलानगर पुल पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नॉटी उर्फ आकाश नरवरिया निवासी अरेले का पुरा थाना गोरमी भिण्ड हाल निवासी मां वैष्णो पुरम बताया। साथ ही, बताया कि उस पर धोखाधड़ी के मामले में 3 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
पड़ताल में पता चला है कि आकाश ने डबरा और पिछोर में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर किसानों से उनके आधार कार्ड लेकर थम्ब इम्प्रेशन लिए और खाते खाली कर दिए। मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया, वह आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर बैंक खाते की जानकारी लेकर रुपए अपने खाते में रुपए ट्रांसफर करते थे। जब लोगों को शक होने लगा, तो वह उनका थम्ब कॉपी कर वारदात को अंजाम देने लगे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









