मनचला एक साल से कर रहा था पीछा, सोशल मीडिया पर प्रोफाइल में एड्रेस अपलोड करते ही आरोपी पकड़ा
Apr 07 2021
ग्वालियर। छात्रा को एक मनचला पिछले एक साल से पीछा कर परेशान कर रहा था। कभी बाइक आगे अड़ाकर आईलवयू कहता तो कभी शादी करने की बात कहता था। जब छात्रा विरोध करती तो उसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देता। यह मनचला कुछ समय पहले तक छात्रा के स्कूल में ही पढ़ता था। घटना हजीरा इलाके में बीते एक साल से अभी तक की है। छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने मामले की शिकायत हजीरा थाना में की थी। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के नंबर को ट्रेस कर दबिश दी, लेकिन पता गलत निकला। जब पुलिस ने उसका सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो दो दिन पहले ही उसने अपना प्रोफाइल अपडेट किया था। सोशल मीडिया से एड्रेस निकालकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हजीरा निवासी 17 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) पास ही एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। कुछ समय पहले तक उसके ही स्कूल में एक लड़का 19 वर्षीय शिवम शर्मा निवासी आदित्यपुरम पढ़ता था। शिवम छात्रा को बीते एक साल से परेशान कर रहा था। कभी बाइक लेकर पीछा करता तो कभी कार उसके सामने अड़ा देता। हमेशा उसके साथ दो से तीन लड़के हुआ करते थे। कुछ समय पहले तो उसने बाइक आगे अड़ाकर आईलवयू कह प्यार का इजहार किया और शादी करने के लिए कहा। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकाना शुरू कर दिया। कभी उसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देता था तो कभी अश्लील कमेंट्स करता था। परेशान होकर 31 मार्च को छात्रा अपने परिजन के साथ हजीरा थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया और आरोपी शिवम शर्मा की तलाश में आदित्यपुरम पहुंच गई। पर पता लगा कि वह पहले यहां रहता था। जिस नंबर से वह छात्रा को परेशान करता था उसे पर कॉल किया तो वह भी बंद मिला। वह बार-बार अपनी सिम बदलकर लोकेशन बदल रहा था।
हजीरा थाना पुलिस लगातार शिवम की तलाश कर रही थी। हजीरा में पदस्थ एएसआई राजवीर सिंह, एएसआइ शैलेन्द्र सिंह व आरक्षक दिनेश, श्रीकृष्ण, लवकुश व जनक ने शिवम के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने शुरू किए। इत्तेफाक से आरोपी ने सोशल मीडिया के एक प्लेटफॉर्म पर ही हाल ही में अपना एड्रेस भदरौली अपडेट किया था। इसके बाद तो पुलिस को सुराग मिल गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी का जब सोशल मीडिया अकाउंट पुलिस ने खंगाला तो पता लगा कि उसे स्टंट करने का शौक है। कभी कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करना तो कभी बाइक को हवा में लहराने के कई फोटो उसने अपलोड कर रखे थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









