मुरार ब्राम्हण सभा द्वारा किया गया मास्क वितरण

Apr 06 2021

ग्वालियर। ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा ठाटीपुर चैराहे पर कोरोना महामारी के चलते जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूम में एडीएम व जिला पंचायत सीईओ किशोर कन्याल के सानिध्य में मास्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, नरेश कटारे, वासुदेव शर्मा उर्फ काका, सच्चिदानंद महाराज उपस्थित रहे। इस अभियान की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा ने की। मास्क वितरण कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिये आये एडीएम किशोर कन्याल ने बताया कि सरकार द्वारा लगातार लोगों को मास्क लगाने व वैक्सीनेशन के लिये जागरूक किया जा रहा है। जिसमें सरकार के साथ-साथ आम लोगों व जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के सहयोग की अति आवश्यकता है। 
आपको बता दें, कि मुरार ब्राम्हण सभा के द्वारा लगातार मास्क वितरण का कार्यक्रम सतत रूप से किया जा रहा है। पहले भी बारादरी चौराहे पर भी पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के नेतृत्व में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया था। ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष नरेश कटारे ने बताया, कि हम सभी के द्वारा लगातार लोगों को अनेक माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है इस महामारी से कैसे निजात पाया जाये इसके लिये मास्क सैनेटाइजर का लगातार वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय दुबे ने बताया, कि देश हित सर्वोपरी है जिसके लिये सरकार द्वारा लगातार वैक्सीनेषन का महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को आसानी से वैक्सीन लगायी जा रही है। पूर्व विधायक अषोक शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोरोना के लिये किये जा रहे प्रयास के लिये तारीफ करते हुये लोगों को सतत् रूप से जागरूक होने के लिये कहा गया। समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी ने लोगों से इस विषाल अभियान में सम्मलित होने का आग्रह किया है। जिसमें प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी श्याम पाठक, श्रीमती शीतल संजय शर्मा, भरत पाठक, गोपाल पाठक, राम बाबू शर्मा, राजीव थापक, छून्ना थापक, राम नरेश पाराशर, श्रीमती सुधा दुबे, संजय शर्मा, दिनेश दीक्षित, अनिल त्रिपाठी, बंटी त्यागी, घनश्याम पंत, नितेश थापक, विवेक चतुर्वेदी, पंडित ऋषि मुद्गल, जितेंद्र थापक, सुरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेंद्र दंडोतिया, कुलदीप व्यास, वीरेंद्र मिश्रा एवं भारी संख्या में कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।