संयुतकिसान मोर्चा ने किया एफसीआई कार्यालय पर प्रदर्शन
Apr 06 2021
ग्वालियर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर देशभर में किसान संगठनों की ओर से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। ग्वालियर में भी संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एफसीआई कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्टपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय सचिव अखिलेश यादव ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे के आव्हान पर आज ग्वालियर में एफसीआई के कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्टपति को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सरकार जिस प्रकार से देश के सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है उससे देश की आत्मनिर्भरता को खतरा पैदा हो गया है।
यादव ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जिस तरह कृषि क्षेत्र में तीनों कानून लेकर आयी है। इस कानून से मात्र चंद पूंजीपतियों को फायदा मिलेगा एवं भविष्य में एफसीआई के कार्यालयों पर बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। जिससे लगभग 80 करोड़ परिवार प्रभावित होंगे, क्योंकि आज भी इन गरीब परिवारों का एक मात्र सहारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाला राशन ही है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकार कृषि कानून-2020 को वापिस ले एवं एफसीआई की सुरक्षा की गारंटी प्रदान करे। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव, अशोक पाठक, रूपेश जैन, रामबाबू जाटव, रामकिशन कुशवाह, आर.सी. बेनबाडिय़ा, एड. कौशल शर्मा, भगवानदास सैनी, विशाल किटकिरिया, नाथूसिंह कुशवाह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









