दिन का पारा 39 डिग्री पार

Apr 05 2021

ग्वालियर। पांच दिन बाद फिर से दिन का पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर में गर्म हवा ने लोगों को घरों के अंदर भी गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से फिर से गर्म हवा आना शुरू हो गई है। दो दिन बाद लू भी चल सकती है। हालांकि रात का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे चल रहा है, जो अब बढऩा शुरू हो जाएगा।