चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन शहर भर में बॉटेगा 2 हजार सकोरे
Apr 05 2021
ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक संस्था के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रखी गई। इसमें ग्वालियर शहर में पढऩे वाली भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशु पक्षियों एवं मनुष्य सभी की चिंता करते हुए शहर भर मे पक्षियों के लिए दाना पानी की समुचित व्यवस्था के लिए 2 हजार से अधिक सकोरे शहर के अलग-अलग स्थानों पर वितरित करेगी इसी के साथ-साथ घूमने वाले पशुओं के लिए पानी की टंकी रखी जाएंगी एवं और सड़क पर चल रहे राहगीरों के लिए चिन्हित स्थानों पर प्याऊ का प्रबंध भी किया जाएगा। इन्हीं सब विचारों पर संस्था के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। इस हेतु संस्था के सभी सदस्य अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे ऐसा विश्वास भी अध्यक्ष महोदय को दिलाया। संस्था ने शहर के सभी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया है कि वह भी इस पुनीत कार्य में अपना पूर्ण सहयोग संस्था को प्रदान करें। सकोरे वितरित करने का यह पुनीत कार्य गुड़ी पड़वा वाले दिन से प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव महामंत्री सुनील श्रीवास्तव युवा विंग के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव जिला मंत्री आशीष श्रीवास्तव अंकुर श्रीवास्तव संजू श्रीवास्तव (डबरा) दीपक श्रीवास्तव सत्येंद्र श्रीवास्तव अमन श्रीवास्तव सौरव सक्सेना रवि अस्थाना दीपक सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









