प्याऊ वाली गली व धोबी घाट में आया गंदा पानी
Apr 05 2021
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र उपनगर ग्वालियर में लोगों को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। पिछले एक महीने में शहर में 23 स्थानों पर गंदा पानी की सप्लाई हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में सामने आए। इसी क्षेत्र के धोबी घाट और प्याऊ वाली गली में सीवरयुक्त पानी घरों में पहुंचा। जबकि पूर्व पार्षद चंदू सेन एक दिन पहले ही निगमायुक्त शिवम वर्मा को गंदे पानी की समस्या दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा थे।
उधर, सागरताल के पास 600 एमएम की मैन पंपिंग लाइन को नई लाइन से जोडऩे के कारण दीनदयाल नगर और शताब्दीपुरम क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं हो पाया। गौरतलब है कि अभी तापमान ज्यादा नहीं है। इस वजह से तिघरा से मटमैला पानी नहीं आ रहा है, लेकिन गंदे पानी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया है। एक दिन पहले ओफो की बगिया में गंदा पानी आया था। रविवार को शिंदे की छावनी स्थित धोबी घाट और प्याऊ वाली गली में गंदे पानी की सप्लाई हुई।
अमृत प्रोजेक्ट के तहत सागरताल रोड पर शटडाउन लिया गया था। इस वजह से मोतीझील के नए प्लांट से सप्लाई नहीं की गई। काम पूरा होने पर चेकिंग करने पर दो बार लाइन में लीकेज निकल आए। इस कारण से दीनदयाल नगर के बी और एफ सेक्टर में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। शताब्दीपुरम में भी लोगों को पानी नहीं मिला। यहां एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा।
इस मामले में निगम आयुक्त शिवम वर्मा का कहना है कि गंदे पानी की समस्या का निराकरण किया जा रहा है। उपयंत्रियों को सप्लाई के दौरान क्षेत्र में रहने को कहा गया है। यदि वे क्षेत्र में नहीं जाते हैं और गंदे पानी या पानी नहीं आने की शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई करूंगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









