अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम

Apr 04 2021

ग्वालियर। चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) द्बारा औद्योगिक समस्याओं पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह तोमर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अरविन्द बोहरे, उपायुक्त नगर निगम जगदीश अरोरा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात नरेश अन्नोटिया सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं उद्योगपति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एमपीसीसीआई के पदाधिकारियों द्बारा किया गया। अध्यक्ष-विजय गोयल द्बारा स्वागत उद्बोधन में सभी का हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि उद्योगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए यह बैठक प्रतिमाह आयोजित की जा रही है और बैठक में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु हमें सभी विभागों के अधिकारीगणों का सहयोग मिल रहा है।
बैठक में महाराजपुरा इण्डस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष संजय कपूर, बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर, तानसेन नगर इण्डस्ट्रियल एरिया से संदीप नारायण अग्रवाल, संजय धवन, सुनील मंगल, माधव अग्रवाल, लघु उद्योग भारती से मनोज अग्रवाल, स्टोन पार्क इण्डस्ट्री एसोसिएशन से सत्य प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को आवंटित भूमि पर न तो किसी रहने के लिए पट्टा दिया जा सकता है और न ही उस पर कोई अन्य गतिविधि हो सकती है। उन्होंने नगर निगम उपायुक्त जगदीश अरोरा को निर्देशित किया कि आप सभी औद्योगिक क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।