मैकडॉनल्ड्स का नया एप्प #TheRealDeal के साथ आपको देने आया है ढेर सारी खुशियां
Apr 03 2021
मैकडॉनल्ड्स के इस नये मोबाइल एप्प का मकसद है मोबाइल के व्यापक प्लेटफॉर्म की ताकत का ग्राहकों के बेहतर अनुभव के लिये लाभ उठाना। रॉबर्ट हंगनफू, हेड, सीपीआरएल (कनॉट प्लाज़ा रेस्टोरेंट्स भारत के उत्तरी तथा पूर्वी क्षेत्र के मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट को संचालित करता है) का कहना है, ‘’अपने ग्राहकों को और बेहतर अनुभव देने के लिये हम टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर 2021 में अपने प्रयासों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मैकडॉनल्ड्स का नया मोबाइल एप्प हमारी रणनीति का एक अहम हिस्सा है। मैकडॉनल्ड्स मेन्यू आइटम्स में से ग्राहकों की पसंदीदा चीज़ के साथ #TheRealDeal की पेशकश कर उन्हें और खुशी देना हमारा मकसद है।‘’
मैकडॉनाल्ड्स इंडिया- नॉर्थ एंड ईस्ट ने देश में अपने परिचालन के 25वें वर्ष में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने, रेस्टोरेंट का आधुनिकीकरण करने और मेन्यू में नवाचार करने की योजना बनाई है, ताकि साल 2021 और उसके आगे भी ग्राहकों के अनुभव और जुड़ाव को बेहतर बनाया जा सके।
फूड सेफ्टी और क्वालिटी का हमेशा ही ध्यान रखने के साथ, सारे मैकडोनाल्ड्स प्रोडक्ट्स, फार्म से लेकर टेबल तक पूरी क्वालिटी चेक से गुज़रते हैं। इसलिये, ग्राहक मैकडोनाल्ड्स में हर बार ही सुरक्षित तथा स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, वर्तमान समय में गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति एक संकल्प के तौर पर मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ और ईस्ट ने ग्लोबल ‘सेफ्टी+’ प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसमें रेस्टॉरेंट के परिचालन से जुड़ी करीब 50 से अधिक प्रक्रियाओं में बदलाव शामिल है। सेफ्टी+ बढ़ाई गई साफ-सफाई और सुरक्षा तरीकों की एक वैश्विक प्रणाली है जो मैक्डोनाल्ड्स अनुभव से जुड़े प्रत्येक हिस्से को उनके ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित बनाने में मदद करती है। यह हमारे रेस्टॉरेंट्स में छह दशकों से ज़्यादा पुरानी ‘सबसे पहले सुरक्षा’ वाले नेतृत्व की परंपरा को आगे बढ़ाती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









