सीआरपीएफ के कैंप में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Apr 03 2021

ग्वालियर। सीआरपीएफ की 244 बटालियन की स्थापना 15 फरवरी 2019 को महानिदेशक द्वारा इस बटालियन को 1 जनवरी 2020 को वीआईपी सुरक्षा की ड्यूटी दी गई तथा बटालियन मुख्यालय नीमच से ग्वालियर स्थानांतरित हुआ। वर्तमान में बटालियन देश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात है बटालियन द्वारा हर साल की तरह इस साल भी अपनी स्थापना के दूसरी वर्षगांठ पर पनिहार स्थित सीआरपीएफ के कैंप में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पहले वहां सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में वृक्षारोपण भी किया गया। सीआरपीएफ के कमांडेंट वेद प्रकाश अपनी पत्नी श्रीमती मंजू एवं अधिकारी और उनके परिवारी जन बड़ी संख्या में मौजूद थे। 
स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें हरिशंकर तिवारी द्वितीय कमान अधिकारी ने जवानों को इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस महा निरीक्षक तथा कमांडेंट 244 बटालियन द्वारा प्रेषित शुभकामनाएं उपस्थित जवानों के समक्ष दी। उन्होंने जवानों को 244 बटालियन की उन्नति एवं उपलब्धियों से अवगत कराया तथा बटालियन की उन्नति के लिए जवानों को और ज्यादा मेहनत करने और प्रोत्साहित करने का भी वादा किया। 244 बटालियन के स्थापना दिवस के मौके पर शाम को वालीबाल मैच का भी आयोजन किया गया जिसमें  विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि रजनीश अहलावत कमांडेंट ग्रुप केंद्र ग्वालियर तथा अधिकारियों द्वारा तानसेन क्लब में दीप प्रज्वलित कर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर 244 बटालियन के जवानों और उनके बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए ग्वालियर के मशहूर जादूगर मोहित शर्मा द्वारा अपने जादू की कला जवानों का मनोरंजन किया गया।