ट्रेन में किन्नरों का हंगामा, 4 पकड़े यात्रियों को जगा-जगा कर मांग रहे थे रुपए, नहीं मिलने कर रहे थे परेशान
Apr 03 2021
ग्वालियर। आधी रात को ट्रेन में 4 किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाया है। किन्नरों ने गहरी नींद में सो रहे मुसाफिरों को जगा-जगा कर रुपए मांगने लगे। कुछ लोगों ने रुपए देने से मना कर दिया। इस पर किन्नर नाराज हो गए। चलती ट्रेन में नाचने लगे और गालियां देने लगे। हंगामे का पता चलते ही आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) ग्वालियर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई और चारों किन्नरों को हिरासत में लिया है। कोविड पीरियड में ट्रेन में बिना रिजर्वेशन चलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में उनके रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरपीएफ को सूचना मिली थी कि आगरा से झांसी की ओर जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में चार किन्नर हंगामा मचा रहे हैं। यह लोगों को नींद से उठा-उठाकर रुपए मांग रहे हैं। जो उनकी इस हरकत का विरोध कर रहे हैं उनको परेशान कर रहे हैं। गालियां देकर पूरी ट्रेन को सिर पर उठा रखा है। इस पर तत्काल आरपीएफ की टीम ने ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन में फोर्स को चढ़ाया। अभी फोर्स निगरानी कर रही थी तभी एक कोच में चारों किन्नर यात्रियों को परेशान करते हुए मिल गए। इस पर आरपीएफ ने तत्काल चारों किन्नरों को हिरासत में लिया है। उनको लेकर वह ग्वालियर आरपीएफ थाना पहुंचे और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट का मामला दर्ज किया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे हुए ट्रेन में सवार
इस समय कोरोना के चलते रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चेकिंग चल रही है। स्टेशन के गेट पर टिकट दिखाने के बाद ही उनको अंदर प्रवेश दिया जाता है। साथ ही मुसाफिर के साथ के लोगों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में यह चारों किन्नर किस चोर दरवाजे से अंदर पहुंचे और स्लीपर कोचों में सवार हो गए। इन पर बिना टिकट यात्रा करने पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
लॉकडाउन ने बिगाड़ा धंधा
पकड़े गए किन्नरों ने आरपीएफ के सामने अपना रोना रोया है। उनका कहना है कि ट्रेनों में मांगकर अपना घर चलाते हैं। बीते एक साल से लॉकडाउन के चलते ट्रेनें बंद थीं और उनकी भूख से मरने की नौबत आ गई, लेकिन अब ट्रेनें चल रही हैं तो वह काम पर निकले थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









