गुड फ्राइडे पर श्रद्धालुओं ने की क्रूस पथ की भक्ति, किया दुख भोग का स्मरण
Apr 02 2021
ग्वालियर। श्रद्धालुओं ने गुड फ्राइडे की सुबह क्रूस पथ की भक्ति की। दोपहर में प्रभु यीशु के दुख भोग का स्मरण किया। गुड फ्राइडे पर शहर के सभी गिरिजाघरों में विशेष आयोजन किए गए। इस अवसर पर लोगों ने गिरिजाघरों में सामूहिक रूप से विशेष प्रार्थना की।
फालका बाजार स्थित संत जॉन गिरिजाघर के पल्ली पुरोहित इंचार्ज फादर विंसेंट ने बताया कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के पैर धोकर हमें विनम्रता और सेवा भाव का संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि जैसे मैंने तुम्हारे पैर धोए हैं वैसे ही तुम्हें भी एक-दूसरे के पैर धोने चाहिए।
गुड फ्राइडे को मुरार स्थित संत पॉल चर्च, सिकंदर कंपू स्थित माउंट कॉर्मल चर्च, महाराजपुरा स्थित गुडशेफर्ड चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गुड फ्राइडे पर सुबह 8 बजे क्रूस पथ की भक्ति की गई। इसके बाद दोपहर & बजे प्रभु यीशु के दुख भोग का स्मरण किया गया।
अर्पित किया मिस्सा बलिदान
वेदी पर मुख्य अनुष्ठानदाता के रूप में ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोसफ थाइकैट्टिल, बिशप इमर्तियुस, डॉ. जोसफ कैथेतारा, फादर साइमन, फादर फ्रेडी और फादर हर्षल ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इसके बाद प्रभु यीशु द्वारा पवित्र परम प्रसाद की स्थापना का स्मरण कर प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद बिशप जोसफ थाइकैट्टिल ने प्रसाद वितरित किया।
कोरोना के चलते नहीं किया क्रमस चुंबन
गुड फ्राइडे को कोरोना के चलते लोगों ने क्रमस चुंबन नहीं किया। लोग क्रूस के सामने सिर झुकाकर दंडवत हुए। पुण्य शनिवार के दिन रात 11 बजे के स्थान पर शाम 7 बजे मिस्सा बलिदान अर्पित किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी से भी हाथ मिलाकर विश नहीं करें। वे दूर से ही हाथ जोड़कर एक-दूसरे को विश करें। गुड फ्राइडे को चर्चों में आए लोगों ने कोविड नियमों का पालन किया जो लोग चर्च में बिना मास्क के आए थे उन्हें मास्क वितरित किए गए और उनके हाथ सेनेटाइज करने के बाद उन्हें चर्च में प्रवेश दिया गया। चर्च में लोगों को दो गज दूरी पर बैठाया गया। रविवार को लॉकडाउन होने के कारण इस दिन होने वाली विशेष प्रार्थना शनिवार शाम को की जाएगी। इस साल कोरोना के चलते फादर ने पुरुषों के पैर धोकर उनका चुंबन नहीं किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









