नई मंडी बंद, पुरानी मंडी से ही सब्जी बेची कारोबारियों ने , 3 दिन से नहीं मंगाई सब्जियां, दोगुने रेट पर बेचीं
Apr 02 2021
ग्वालियर। लक्ष्मीगंज स्थित सब्जी मंडी में भीड़ कम करने की प्रशासन की मंशा फेल हो गई है। पुरानी मंडी में सब्जी व्यापारियों को कारोबार करने की अनुमति देने के बाद नई मंडी में गए व्यापारी शुक्रवार सुबह पुरानी सब्जी मंडी में लौट आए। इसके चलते नई सब्जी मंडी में शुक्रवार को कारोबार ठप पड़ा रहा। नई सब्जी मंडी में जगह नहीं मिलने के कारण गुरुवार को सब्जी मंडी के करीब 300 से अधिक कारोबारी हड़ताल पर चले गए थे। सब्जी कारोबारियों की इस हड़ताल को पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने भी समर्थन दिया था। पूर्व मंत्री के सब्जी कारोबारियों के साथ धरने पर बैठे होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। चर्चा में यह सहमति बनी थी कि जिन कारोबारियों को नई सब्जी मंडी में जगह नहीं मिल पाई है वे पुरानी मंडी में बैठकर ही कारोबार कर सकते हैं।
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए शुरू की गई थी नई सब्जी मंडी
पुरानी सब्जी मंडी में भीड़ अधिक होने के कारण प्रशासन ने नई सब्जी मंडी शुरू करने का निर्णय लिया था। भीड़ के कारण लोगों में कोरोना फैलने का डर था। लेकिन व्यापारियों के आंदोलन ने प्रशासन की इस योजना पर पानी फेर दिया।
सब्जी बेचने के लिए तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं किसान
कारोबार किस मंडी से शुरू होगा इसको लेकर व्यापारियों में असमंजस बना हुआ था। इसके चलते व्यापारियों ने तीन दिन से सब्जी नहीं मंगाई है। सब्जी नहीं आने के कारण मंडी में शुक्रवार को भी सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे। मंडी में शुक्रवार को धनिया, मिर्च, अदरक, खीरा, भिंडी, लौकी, आलू, टमाटर, गोभी, मूली, करेला, सेजना की फली, तुरई आदि के मंडी में दो गुने दामों पर बिकीं। वहीं सब्जी बेचने के लिए आसपास के क्षेत्रों के किसान मंडी के 3 दिन से चक्कर काट रहे हैं।
पुरानी मंडी में लौट आए सभी व्यापारी
नई सब्जी मंडी पुरानी सब्जी मंडी के पीछे स्थित है। जब प्रशासन ने पुरानी मंडी से कारोबार करने की अनुमति दी तो नई मंडी गए व्यापारी भी शुक्रवार सुबह पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी बेचने पहुंच गए। व्यापारियों का कहना था कि पुरानी मंडी में कारोबार चलेगा तो कोई भी खरीदार नई मंडी नहीं आएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









