शहर में प्रवेश करने से पहले कराना होगी थर्मल स्क्रीनिंग
Apr 01 2021
ग्वालियर। लगातार बढ़ रहे संक्रमितों को रोकने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम अलर्ट मोड़ में आ गए है। शहर के सभी नाकों, स्टेशन व एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। हिस्ट्री रिकॉर्ड की जा रही है। पुलिस ने सड़कों पर मास्क न पहनने वालों पर चालान कर रही है। बीते 7 दिन में 3500 से ज्यादा चालान मास्क न पहनने वालों के किए गए हैं। दूसरी लहर में बढ़ रही मरीजों की संया के बीच अब व्यवस्थाओं को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
गुरुवार से शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर चेकिंग पॉइंट बनाकर बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जाएगी। इस दौरान जो लोग संदिग्ध होंगे उनका उपचार कराया जाएगा। कलेटर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अपने आदेश में बरैठा, निरावली तिराहा, विक्की फैटरी तिराहा एवं घाटीगांव पर चेंकिग पॉइंट बनाने के निर्देश दिए हैं।
उधर, रविवार को लॉकडाउन के दौरान जरूरत के सामान की आड़ में खुल रहीं दूसरी दुकानों के मामले में सख्ती की जाएगी। ऐसे कुछ दुकानदारों के रविवार को चालान भी किए गए थे। अब इस रविवार से लॉकडाउन की पाबंदियों का दायरा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जिसमें जनरल स्टोर की दुकानों को प्रतिबंध में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि, किराना स्टोर की दुकानों को लॉकडाउन में खुलने की अनुमति दी गई है। शहर में अधिकांश स्थानों पर किराने की आड़ में जनरल स्टोर की दुकानें खुलने की शिकायतें भी प्रशासन के पास पहुंची हैं।
एडीएम रिंकेश वैश्य ने बताया कि त्योहार के कारण बीते रविवार को लॉकडाउन में ज्यादा सख्ती नहीं रखी गई थी। लेकिन अब हर रविवार को होने वाले लॉकडाउन में सती रखी जाएगी। आम दिनों में भी नियमों का पालन भी सख्ती से कराया जाएगा। कई तरह के सामान की दुकानों के साथ परिवहन व्यवस्था को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।
बाजारों में इंसीडेंट कमांडर रखेंगे निगरानी
रविवार को लॉकडाउन में इंसीडेंट कमांडरों व उनकी टीम को अपने- अपने क्षेत्रों में तैनात रखा जाएगा। ये टीम अपने क्षेत्रों के बाजारों में मॉनिटरिंग करेंगी। यदि कोई ऐसी दुकान खुली, जिसे लॉकडाउन प्रतिबंध में छूट नहीं है तो उस दुकानदार का चालान किया जाएगा। साथ ही कोविड नियम उल्लंघन का प्रकरण भी बनाया जाएगा। दूध-सब्जी, किराना स्टोर, आटा चक्की को छूट मिलेगी। इन सभी दुकानदारों को सेनिटाइजर, मास्क, सोशल डिस्टेंस तथा थर्मल स्क्रीनिंग के नियम का पालन कराना होगा।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद करने की तैयारी
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इस रविवार से लॉकडाउन की सख्ती बढ़ेगी। बीते रविवार को होली के कारण कुछ रियायत के साथ पलिक ट्रांसपोर्ट वाले वाहन चलते रहे। लेकिन इस बार टेंपों, ऑटो एवं बसों को बंद रखने की तैयारी चल रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









