साध्वी रेखा दीदी ने की ज्ञान के अमृत की वर्षा
Apr 01 2021
ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड ग्वालियर स्थित आश्रम में अल्प प्रवास पर पधारी गुरुदेव की कृपा पात्र शिष्या साध्वी रेखा दीदी ने ज्ञानामृत के रंगों की बारिश कर उपस्थित भक्तों को सराबोर कर दिया।यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। साध्वी रेखा दीदी ने अपने सत्संग में बताया कि होली का त्यौहार ये संदेश लेकर आता है कि राग द्वेष को भुला कर जो बीत गया भूलकर प्रेमानन्द छलका कर मौज में जिओ। कुड़ कपट रूपी होलिका को अग्नि में समर्पित कर प्रहलाद रूपी भक्ति को प्रगट करो। भक्त प्रहलाद का चरित्र हमें सिखाता है कि अन्तत: विजय सत्य की होती है। उार फेंको अहंकार, लोभ, ममता के नकली आवरण को फिर परमात्मा पिया तो स्वम् प्रगट है। भक्त के जीवन मे चारों निष्ठा ज्ञान, भक्ति, सत्संग अयास अत्यंत आवश्यक है।इसके बिना वैराग्य की प्राप्ति नही हो सकती,फिर ईश्वर प्राप्ति कहां। साध्वी रेखा दीदी ने प्राकृतिक फूलों से होली खेलने की अपील करते हुए पलाश के रंगों की महाा पर प्रकाश डाला। इससे होली खेलने से वर्ष भर गर्मी का प्रकोप नही सताता। कई रोगों से रक्षा हो जाती है। इसके विपरीत कैमिकल के रंगों से त्वचा के लिए खतरनाक साबित होकर चर्म रोगों को जन्म देते है।
जन साधारण से कोरोना काल मे पूर्ण ऐतिहात बरतने पर विशेष जोर देते हुए बचाव हेतु विशेष क्रियाएं, प्राणायाम बताते हुए संकल्प कराया कि अति शीघ्र समूचा विश्व कोरोना मुक्त हो। सत्संग सत्र की पूर्णाहुति पर व्यास पीठ पर स्थित श्री विग्रह फोटो की मंगल आरती कर भोजन प्रसादी वितरित की गई। कोरोना काल में शासन की गाइड लाइन अनुसार पूर्ण रूपेण सोसल डिस्टसिंग, मास्क, सेनेटाइजर पद्धति का पूर्ण पालन किया गया। देश विदेश में ख्यातिप्राप्त वक्ता साध्वी रेखा दीदी का ऋषि गालव की तपोभूमि में पधारने पर माल्यार्पण, पुष्पहार से स्वागत करने वालों में श्री योग वेदांत समिति के श्री कांत शर्मा, विमल पाठक,सुदामा पाल, बलबीर सिंह परमार, महेंद्र कुशवाह, परशुराम भदोरिया, बीपीएस सेंगर, हरीश ढिंगरा, प्रधान भदौरिया, हरीश नागपाल, युवा सेवा संघ के मनीष तोमर, विकास गुप्ता, जयंत नागपाल, गोविन्द राठौर के अलावा महिला उत्थान मण्डलकी कल्पना शर्मा, सलोनी रामानी, अनित नागपाल, गुड्डी सिकरवार, आशा शर्मा, कविता कुकरेजा, कृष्णा परमार इत्यादि शामिल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









