एसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई
Apr 01 2021
ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफ ल देकर विदाई दी गई।
इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर दक्षिण हितिका वासल, अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ग्रामीण जयराज कुबेर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमेश द्विवेदी व रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह के साथ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें।
कार्यवाहक निरीक्षक मानसिंह, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र, भीकाराम तोमर, सउनि चनमन राम, सुरेश सिंह तोमर, कार्यवाहक सउनि नाथू सिंह, राजेन्द्र शर्मा, बाबूराम, कौशल किशोर एवं प्रआर सैय्यद रमजान अली सेवानिवृत्त हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









