अब तो मान जाओ, क्या फिर से लगवाना है लॉकडाउन
Apr 01 2021
ग्वालियर। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। लगातार बढ़ रहे केस से मुयमंत्री पल-पल बैठकें ले रहे है। बुधवार को ग्वालियर में कोरोना संक्रमण का लास्ट हुआ है। एक दिन पहले 60 संक्रमित मिले थे, लेकिन बुधवार को अचानक दोगुना 120 संक्रमित निकले हैं। 134 दिन बाद कोरोना ने ग्वालियर में शतक लगाया है। इससे पहले नवंबर 2020 में 100 से ज्यादा संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही ग्वालियर में कुल संक्रमित का आंकड़ा 19165 पर पहुंच गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर अलर्ट मोड़ में आ गए हैं। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर महाराष्ट्र की सीमा से लगे शहरों में स्थिति और भी ज्यादा खराब है। मंगलवार को मध्य प्रदेश की महाराष्ट्र सीमा सील कर दी गई है। साथ ही प्रदेश में सबसे पहले भोपाल, इंदौर व जबलपुर में एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया था, अब स्थिति बिगडऩे पर 12 से ज्यादा शहर तक यह लॉकडाउन पहुंच गया है। इन 12 शहरों में शहर ग्वालियर शहर भी शामिल है। यहां हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलार को जहां 60 संक्रमित मिले थे वहीं बुधवार को 120 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 19165 हो गया है। अभी तक कुल मौत 316 ही हैं।
जांच कराने वाला हर दसवां व्यक्ति संक्रमित
अस्पतालों में सैंपलिंग के लिए पहुंच रहे लोगों में हर 10वां व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है। योंकि बुधवार को 1235 सैंपल में से 120 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस तरह से आंकड़ा चला तो स्थिति आने वाले दिनों में काफी बिगड़ सकती है। इसके साथ ही जिले में अब कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 612 हो गई है। बुधवार को 1541 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही 36 संक्रमित डिस्चार्ज किए गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









