भाजपा नेताओं वैक्सीनेशन सेंटर पर लगाई हैल्प डैस्क

Apr 01 2021

ग्वालियर। वैक्शीनेशन के लिए 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू होने के साथ ही यहंा ग्वालियर के वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हैल्प डैस्क लगाई गई जहंा संासद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व विधायक मुन्नााल गोयल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे और लोगों को वैक्सीनेशन के फायदे बताए ही साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने पहुंच रहे लेागों का स्वागत भी किया।