पहले हुई टेंशन, वैक्सीन लगवाकर बाहर आए तो चेहरे पर दिख रहा था सुकून
Apr 01 2021
ग्वालियर। गुरुवार को एक अप्रैल से कोरोना से बचाव के लिए महा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। 45 से अधिक उम्र के सामान्य महिला-पुरुषों को राहत का डोज मिला है। वैक्सीन को लेकर लोगों में मामूली घबराहट नजर आई। रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीन रूम में जाने तक लोग टेंशन में नजर आए, लेकिन बाहर आने के बाद चेहरे पर अलग ही सुकून नजर आया है। कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहा तो कोई को मामूली खुजली हुई। इससे ज्यादा किसी को कुछ नहीं हुआ है। वैक्सीनेशन के पहले घंटे सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच 149 सेंटर पर 500 से ज्यादा लोगों को राहत का टीका लग चुका था। पूरे दिन में 25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस स्पीड से चले तो 50 फीसदी ही दिन में वैक्सीन लगने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। मार्च महीने में तेजी से कोरोना फैला है। कुल संक्रमित का आंकड़ा 19165 तक पहुंच गया है। लगातार कोरोना बढ़ रहा है और लोग मास्क न पहनकर लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना को बढऩे से रोकने के लिए सबसे अच्छा साधन वैक्सीन ही है। पहले हेल्थ, फ्रंटलाइन वकर्स को वैक्सीन लगी थी। उसके बाद सीनियर सिटीजन का नंबर आया। अब 45 प्लस की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन के द्वार खुले हैं। जिले में एक अप्रैल से शुरू हो रहे चरण को महा टीकाकरण का नाम दिया गया है। जिले में 149 सेंटर बनाए गए हैं
इनमें शहर और देहात के सेंटर शामिल है। सभी सेंटर पर 25 हजार लोगों को वैक्सीन का टारगेट है। 45 प्लस उम्र के महिला पुरुषों की संख्या जिले में लगभग 5 लाख है। सभी को टीका लगवाने के लिए शासन प्रोत्साहित कर रहा है।
नहीं था रजिस्ट्रेशन, ऑफलाइन कराया
सुबह 9 बजे लोग जब जेएएच के वैक्सीन सेंटर पर पहुंचे तो यहां तीन टेबल लगी थीं। दो टेबल पहली बार वैक्सीन के लिए आने वाले लोगों के लिए थीं, जबकि एक टेबल पर वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने आने वालों को वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा था। जेएएच पहुंचने वालों में से 80 फीसदी ऐसे लोग थे जिन्होंने कोविन एप या वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। सभी का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया।
टीका लगवाने जेएएच सेंटर पर पहुंची 55 वर्षीय आशा चीतलकर निवासी ललितपुर कॉलोनी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू में घबराहट हो रही थी, लेकिन जब अंदर गई तो चंद सेकंड में वैक्सीन लग गई और पता भी नहीं चला। अब अच्छा लग रहा है।
मांडरे की माता मंदिर निवासी 47 वर्षीय संगीता मांडरे गुरुवार सुबह जेएएच में वैक्सीन लगवाने पहुंची। जब वह ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहीं थी तो उनका ब्लड प्रेशर हाई था, लेकिन टीका लगवाने के बाद चेहरे पर अलग ही तरह का सुकून नजर आया।
25 हजार को लगना है पहले दिन वैक्सीन
गुरुवार को 149 सेंटर पर वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हुआ है। पहले दिन 25 हजार लोगों वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें 45 प्लस उम्र महिला पुरुष, सीनियर सिटीजन शामिल है। इस बाद देहात में शहर की अपेक्षा ज्यादा सेंटर बनाए गए हैं। शाम तक 50 फीसदी से अधिक वैक्सीनेशन होने की संभावना जताई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









