जीवाजी यूनिवर्सिटी जा रहे रिटायर्ड प्रोफेसर को कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
Mar 31 2021
ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी के गेट के पास रिटायर्ड प्रोफेसर को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई। गांधी नगर निवासी प्रोफेसर श्याम बिहारी शर्मा भिंड के जैन कॉलेज से रिटायर्ड होने के बाद जेयू के गोपनीय सेल में मानदेय पर नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे वे जेयू जा रहे थे। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। कार इनोवा बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जीवाजी यूनिवर्सिटी के गोपनीय विभाग की करेक्शन सेल में कई रिटायर्ड प्रोफेसर मानदेय पर नौकरी करते हैं। गांधी नगर निवासी श्याम बिहारी शर्मा जैन कॉलेज भिंड से रिटायर्ड होने के बाद जेयू की इसी सेल में नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह वे गोविन्दपुरी चौराहा की ओर से अपनी एक्टिवा से जेयू जा रहे थे। जेयू गेस्ट हाउस के सामने सड़क पर डिवाइडर के बीच कट है, जहां से जेयू में प्रवेश करते हैं। प्रो. शर्मा ने अपनी गाड़ी जेयू की ओर मोड़ी तभी हाईकोर्ट की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद कार चालक तो भाग निकला, जब लोगों ने प्रोफेसर को उठाया तो उनकी सांस थम चुकी थी। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो से कार का पता लगाने का प्रयास किया है।
काश हेलमेट पहने होते रिटायर्ड प्रोफेसर
घटना के समय रिटायर्ड प्रोफेसर हेलमेट नहीं पहने हुए थे। सड़क हादसे में उनको सिर्फ सिर में चोट लगी है। यदि वह सिर पर हेलमेट पहने होते तो शायद जिंदा होते। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय से कई साथी वहां पहुंच गए थे। उनका कहना था काश वह हेलमेट पहने होते तो जान नहीं जाती।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









