चोरों ने दही मंडी की दुकान के ताले चटकाए
Mar 31 2021
ग्वलियर। कोतवाली थाना क्षेत्रअन्तर्गत दही मंडी में रात्रि में अज्ञात चोरों ने धाबा बोलकर दुकान के ताले चटका दिए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए आया तो ताले खुले मिले। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच- पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दही मंडी में दुकान नंबर 8 में महेश कपड़ों का कारोबार करते हैं। रोज की तरह वह शनिवार को दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रविवार को लॉकडाउन होने और सोमवार को होली व मंगलवार को महाराजबाड़ा क्षेत्र बंद रहने के कारण दुकान नहीं खुली लगातार तीन दिन से बाजार बंद रहने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने दुकान नंबर आठ को निशाना बनाया और ताले चटका दिए। बुधवार सुबह जब महेश दुकान खोलने आया और दुकान के ताले टूटे देखे तो दंग रह गया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









