देखिए जैकी चैन की ताजातरीन कुंगफू ब्लॉकबस्टर ‘वैनगार्ड’ सिर्फ एंड पिक्चर्स पर, और कहीं भी नहीं!
Mar 30 2021
एंड पिक्चर्स आगामी 2 अप्रैल को रात 8 बजे फुल-ऑन पंच और फुल-ऑन एक्शन से भरपूर फिल्म 'वैनगार्ड' का हिंदी टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। तो आप भी यह तारीख मुकर्रर कर लें और इसे देखना ना भूलें, क्योंकि भारत में यह फिल्म सिर्फ एंड पिक्चर्स पर ही उपलब्ध है। ऐसे बहुत कम सितारे हैं, जिन्होंने पर्दे पर दर्शकों को जैकी चैन के जितना आकर्षित किया है। वैनगार्ड के साथ इंटरनेशनल एक्शन सुपरस्टार और मार्शल आर्ट्स लीजेंड जैकी चैन एक बार फिर एक्शन में लौट आए हैं। इस फिल्म में यांग यांग और मिया मूकी ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
इस एक्शन थ्रिलर में जैकी चैन ने डायरेक्टर स्टैनली टॉन्ग के साथ छठवीं बार काम किया है। गाड़ियों की हैरतअंगेज रफ्तार, जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस और धुआंधार रोमांच के साथ फिल्म 'वैनगार्ड' आपको रोमांच से भर देगी। एक्शन से भरपूर यह ब्लॉकबस्टर मूवी भारत में एक्सक्लूसिव रूप से सिर्फ एंड पिक्चर्स पर ही उपलब्ध है।
यह रोमांचक कहानी एक गुप्त सुरक्षा कंपनी वैनगार्ड के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक अमीर बिजनेसमैन के बचने की आखिरी उम्मीद है, क्योंकि वो दुनिया की सबसे खतरनाक सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर है। तो आप भी स्टैंडली टॉन्ग की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में फुल-ऑन एक्शन, जबर्दस्त ड्रामा, सनसनी और रोमांच का स्वाद चखने के लिए तैयार हो जाइए!
देखिए जैकी चैन की कुंग फू एक्शन 'वैनगार्ड' का हिंदी टेलिविजन प्रीमियर, 2 अप्रैल को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर। क्योंकि एक्शन का सिर्फ एंड पिक्चर्स है डेस्टिनेशन!
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









