इंदौर से आया छात्रा का शव, परिवार वालों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Mar 30 2021
ग्वालियर। सोमवार को इंदौर से छात्रा का शव लेकर परिजन ग्वालियर पहुंचे। यहां चौहान प्याऊ पर छात्रा के परिवार वालों व स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाया कि मामले में इंदौर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने यहां से भी मदद का आश्वासन दिया है। घटना शनिवार को इंदौर की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित गर्ल्स हॉस्टल की है। समझाइश के बाद परिजन माने।
थाटीपुर थानाक्षेत्र स्थित मयूर मार्केट निवासी राखी (24) पुत्री जगन्नाथ सिंह पीएससी की तैयारी कर रही थी। वह इंदौर के भंवरकुआं थानाक्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। शनिवार रात को छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया। छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें छात्रा ने मौत के लिए दलाल राजेश यादव उर्फ हर्ष और साथी मनमोहन शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था।
सुसाइड नोट में लिखा है कि दलाल राजेश यादव से पूरा परिवार परेशान है। दो साल पहले एचडीएफसी बैंक लोन दिलाने के नाम पर मेरी मां से कागज ले लिए। दलाल मनमोहन शर्मा और बैंक मैनेजर आरएस चौहान से मिलवाया। कहा कि लोन स्वीकृत हो जाएगा। हमें बैंक बुलाया चेक, मकान की रजिस्ट्री जमा करा ली। इसके बाद लोन तो नहीं हुआ, मां के नाम से पैसा निकाल लिया। हमने एफआईआर भी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी न करते हुए मामले में एफआर लगा दी। छात्रा ने उसे और उसके परिवार को प्रताडि़त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









