पुणे से हवाई सफर कर ग्वालियर पहुंचे यात्रियों को शेजवलकर ने गुलाब देकर किया स्वागत
Mar 30 2021
ग्वालियर। ग्वालियर पुणे के बीच हवाई सफर की शुरूआत सोमवार से हो गई है। पुणे से यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट दोपहर ढाई बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुंची। इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर व ग्वालियर भाजपा अध्यक्ष कमल माखीजानी विमानतल पर पहुंचकर ग्वालियर आये यात्रियों को गुलाब देकर स्वागत किया सभी यात्री यह विमान सुविधा पाकर बेहद प्रसन्न थे। उन्होंने इसके प्रति सांसद का आभार जताया। इस फ्लाइट के शुरू होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।
गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल अंचल के काफी युवा पुणे में नौकरी करते हैं या पढ़ाई करते हैं। पुणे-ग्वालियर के बीच विमान सेवा नहीं होने के कारण लोगों को ट्रेन से सफर करना पड़ता था, जिसमें काफी समय बर्बाद होता था। अब इस हवाई सेवा के शुरू होने से विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों के समय की काफी बचत होगी और सफर आसान हो जाएगा। ऐसे में पुणे की फ्लाइट शुरू होने से अंचलवासियों को काफी फायदा होगा। कोरोना संक्रमण के कारण पुणे से आने वाले हर यात्री की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देखी जाएगी, इसके बाद ही फ्लाइट में सफर कर सकेंगे। एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग का भी इंतजाम किया गया है। जिससे हर यात्री जांच के बाद ही हवाई जहाज में सवार हो सके। स्पाइस जेट का विमान विमानतल पर करीब आधा घंटा रूकने के बाद दोपहर 3. 20 बजे पुणे के लिए रवाना हो गया। पुणे-ग्वालियर-पुणे हवाई सेवा के लिए स्पाइस जेट द्वारा 90 सीटर विमान संचालित किया जाएगा। यह विमान प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









