सेन्ट्रल जेल में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बहनों ने देखा भाइयों का चेहरा, पर तिलक नहीं कर पाईं
Mar 30 2021
ग्वालियर। मंगलवार को भाईदूज के अवसर पर सेन्ट्रल जेल में बहनों ने भाइयों से ऑनलाइन मुलाकात की है। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बहनों ने अपने भाइयों के चेहरे देखे और शुभकामनाएं भी दी। पर वह टीका नहीं कर सकी हैं। कोविड के चलते जेल में मुलाकात पर प्रतिबंध है। इसलिए जेल प्रबंधन ने इस तरह मुलाकात का तरीका निकाला था। इसमें समय जरूर लग रहा था पर यह पूरी तरह सुरक्षित थी। इसमें जेल के अंदर तीन अलग-अलग रूम पर वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की गई थी। प्रदेश की सभी जेलों में इसी तरह भाईदूज पर व्यवस्था की गई है। दोपहर 1.30 बजे तक 2 से ज्यादा महिलाएं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पर मुलाकत कर चुकी थीं।
वैसे तो सेन्ट्रल जेल में रक्षा बंधन, होली और दीपावली की भाईदूज पर जेल में बंदियों को उनकी बहनों से खुले परिसर में मुलाकात का मौका मिलता था, लेकिन पिछले वर्ष कोविड के चलते किसी भी तरह की मुलाकात पूरी तरह बंद थी। त्यौहार और सामान्य मुलाकात नहीं हो रही थी। पर कुछ समय पहले कोविड का असर कम हुआ तो सामान्य मुलाकात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू की गई थी। अभी मार्च में फिर से कोरोना का प्रकोप बढऩे पर सभी तरह की मुलाकात में बेहद सावधानी बरती जा रही है। मंगलवार को भाईदूज पर सैकड़ों की संख्या में बहनों के सेन्ट्रल जेल पहुंचने की आशंका थी। बहनें निराश न हो इसके लिए जेल प्रबंधन ने भी सारे इंतजाम कर रखे थे। सुबह 8 बजे से ही जेल में बहन और भाई की ऑनलाइन मुलाकात शुरू कराई गई। सेन्ट्रल जेल में अंदर तीन केविन बनाए गए, जहां कम्प्यूटर और बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई। उसे नेटवर्क से कनेक्ट कर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मुलाकात कराई गईं।
कोविड के चलते कई बहनें तो एक-एक साल से जेल में बंद अपने भाइयों से नहीं मिल पाई थीं। जब बहनों ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पर भाइयों से बात की तो ज्यादातर भाई बहनों के आंसू झलक आए। बहनों ने ऑनलाइन अपने-अपने भाइयों को देखा, बात की, लेकिन परम्परा के अनुसार वह भाईदूज पर तिलक नहीं कर सकीं, लेकिन अपने भाइयों को सकुशल देखकर संतुष्ट भी नजर आईं।
सेन्ट्रल जेल प्रबंधन ने बाहर से आने वाली बहनों को जेल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बाद ही अंदर जाने दिया। जगह-जगह पर सेनिटाइजर रखवाया गया था। जिससे कोरोना संक्रमण न फैले।
जेल अधीक्षक मनोज साहू का कहना है कि भाईदूज पर बहन जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने आती हैं। हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं का आना जारी था। 1500 से ज्यादा बहनों को भाई से ऑनलाइन मुलाकात कराई गई। जेल में कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









