राजस्थानी थीम पर होली मिलन समारोह आयोजित

Mar 28 2021

ग्वालियर। आजा अग्रकुल महिला समिति द्वारा राजस्थानी थीम पर होली मिलन समारोह किया गया जिसका नाम था। रंगीलो राजस्थान इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने राजस्थानी गेटअप में भाग लिया। सभी ने राजस्थानी लहंगा, चुनरी और ओढऩी पहन रखी थी। सर्वप्रथम सभी ने सादगी पूर्ण तरीके से एक दुसरे पर ग़ुलाल लगाया और फूल बरसा कर होली खेली। इस अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल ने बताया राजस्थानी बन्नी प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका अग्रवाल, दितीय संगीता मंगल, तृतीय अमिता जैन और चतुर्थ मोनिका जैन रही वहीं राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता में अंजू अग्रवाल, द्वितीय इतिशा अग्रवाल तृतीय नेहा सर्राफ और चतुर्थ रूबी अग्रवाल और इसी प्रकार व्यंजन बनाए गए जिसमें गट्टे की सजी, रबड़ी मलाई पूरी, पिाोड़ और राजस्थानी कचोरी आदि बनाई गयीं जिसमें प्रथम संगीता अग्रवाल और द्वितीय आरती बंसल रहीं साथ ही होली गेम में प्रथम दीपमाला जैन और द्वितीय आरती अग्रवाल रही इन सभी प्रतियोगिता का जजमेंट दूरदर्शन एंकर प्रतिभा दुबे ने किया इस कार्यक्रम की संयोजिका वंदना अग्रवाल, नीतू गोयल, मीरा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, रोहिणी अग्रवाल, बबीता गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, ममता गोयल थी।