पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार
Mar 28 2021
ग्वालियर। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे ही पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, इसके बाद को घर से निकलना तो दूर लोग घर से बाहर झांकने से भी बचते रहे। उधर मौसम के जानकारों का कहना है कि 2 अपै्रेल से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते तेज हवा के साथ पानी भी गिरेगा। यह बदलाव पाकिस्तान में बने सिस्टम के कारण होगा जो पूर्वी राजस्थान होता हुआ शहर में प्रवेश करेगा।
पारा चढऩे से सहमा जनजीवन - इधर रात और दिन के पारे में बढ़ोतरी के साथ ही जनजीवन फिर सहमने लगा है। सुबह से चटकदार धूप ने दस बजे ही ऐसे तल्ख तेवर दिखाए कि लोगों को घर में रहने को मजबूर होना पड़ा है। हालात ऐसे बने हैं कि अब पंखे फैल होने लगे हैं, यानि गर्मी पूरी तरह अपने शवाब पर आती जा रही है। फिलहाल कूलर राहत दे रहे हैं, लेकिन जिस तरह से पारे ने दौड़ लगाना शुरु की है उसके बाद तो यही लगता है कि मध्य अप्रैल में ही कूलर भी हांफते दिखाई देंगे।
मौसम के जानकारों का कहना है कि एक तो लोकल हीट बढ़ रही है, वहीं पाकिस्तान में एख सिस्टम फिर सक्रिय हो गया है जो कि पूर्वी राजस्थान होते हुए शहर में प्रवेश करेगा। इसके चलते दो अप्रैल को बादल छाने के साथ ही तेज हवा व बरसात की भी संभावना है। इससे पारा गिरेगा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलगी। यह दो से तीन दिन प्रभावी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









