एनसीसी केडेट्स द्वारा मास्क वितरण किये

Mar 27 2021

ग्वालियर। शा.उ.मा.वि.हरिदर्शन के एनसीसी केडेट्स द्वारा फूलबाग चौराहे पर कोरोना से बचाव हेतु लोगों को मास्क वितरण किया गया, जिसमें एनसीसी प्रभारी श्रीमती ऋतु भार्गव ने "दो गज दूरी मास्क है जरूरी", "हंसों हँसाओ कोरोना को दूर भगाओ","अबकी बार नमस्ते होली","अभी मास्क ही वैक्सीन है" जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए सन्देश दिया। मथुरादेवी शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार की व्यवस्था की व सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में समिति की संस्थापिका श्रीमती मथुरा रावत, ज्ञानसिंह रावत, रामवीर रावत, सोनू रावत, राधे प्रजापति व बीएसी अनुपमा सुनेजा,लाखन सिंह राणा उपस्थित रहे।