कोरोना का खौफ नहीं, पुलिस भी सख्ती बरतने से कर रही परहेज ,बाजारों में लोगों की बेइंतहा भीड़
Mar 26 2021
ग्वालियर। होली के त्योहार पर शुक्रवार को महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, टोपी बाजार, डीडवाना ओली, सराफा बाजार समेत ग्वालियर व्यापार मेले में लोगों की भीड़ कोरोना वायरस को न्योता दे रही है। न तो यहां सोशल दूरी का पालन हो रहा है और न ही पुलिस सती कर रही है। इधर ग्वालियर में गुरूवार को 63 नए मामले सामने आने से प्रशासन और हेल्थ विभाग भी चकरघिन्नी हो रहा है।
शुक्रवार सुबह के समय बाजारों में होली की जरूरत का सामान लेने भारी भीड़ दिखाई दे रही है। कोरोना संक्रमण का खतरा होने के बाद भी शहर की सड़कों पर सुबह से लोग उमड़ें। इधर बाजारों में पार्किंग व्यवस्था के लिए उप निरीक्षक का अमला तैनात किया गया है लेकिन यहां सोशल दूरी का पालन नहीं किया गया।
शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की सख्ती नहीं दिखाई दी। इधर दाल बाजार में भी लोगों की भीड़ दिखाई दी। बाजारों में चहल पहल होने के बाद भी पुलिस के जवान चौकी पर ही बैठे रहे।
पर्व को देखते हुए शहर के सभी बैंकों के एटीएम पर सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखाई दी। त्योहारी खरीदारी के कारण लोग पैसा निकालने के लिए यहां से वहां जाते दिखाई दिए। इस कारण सारा भार एटीएम पर रहेगा।
होली के त्यौहार पर लोग नियमों को तोड़कर कोरोना को बढ़ावा न दें इसके लिए भी सारे इंतजाम किए हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा है कि सभी क्षेत्र के एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहें। साथ ही अमित सांघी ने कहा है कि त्यौहार को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









