जनता से मेरा रिश्ता वोटों का नहीं बल्कि सुख-दुख का : मुन्नालाल
Mar 26 2021
ग्वालियर। क्षेत्र की जनता से मेरा रिश्ता वोटों का नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास और सुख-दुख का है। प्रदेश में भाजपा की सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ग्वालियर पूर्व विधानसभा में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। उक्त बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कही।
पूर्व विधायक ने बताया कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल में 16 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में कई विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने ये साबित कर दिया हे कि भाजपा जो कहती है वह करती है।
इस सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास से लेकर किसानों, गरीबों, एवं सर्वहारा वर्ग के जनकल्याण के लिये काम करते हुए जनता के बीच अपना विश्वास कायम किया है। इस अवसर पर भाजपा के आशीष अग्रवाल, पवन सेन, हरिओम झा, उमेश भदौरिया, भाजपा सावरकर मण्डल अध्यक्ष जयंत शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









