सिहोरा गोलीकाण्ड के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mar 26 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के सिहोरा कोर्ट में युवा अधिवक्ता पर गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया था, जिससे मध्य प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं मे प्रशासन के विरुद्ध रोष व्याप्त था। इसके चलते जिला न्यायालय ग्वालियर के अधिवक्तागणों द्वारा न्यायालय परिसर के बाहर एकजुट होकर प्रशासन का पुतला दहन कर नारेबाजी की और शासन से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने एवं जल्द ही एडवोकेट प्रोटेशन एक्ट लागू करवाने हेतु मांग की। 
इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अंकित वशिष्ठ, राघवेंद्र परिहार, राजा यादव, मयंक पाठक, विकास शर्मा, चैन सिंह राजपूत, गिर्राज सिंघल, बृजेंद्र यादव, रिंकू राठौर, करण वर्मा, आशीष प्रताप सिंह, ललिता प्रजापति, हिमांशु परिहार, सुमित सिंह राजावत,अमृतांशु शर्मा, श्याम छैया, आकाश वर्मा,संजय लोधी लौकेश अछरा, अनिरुद्ध कौरव, अमित शर्मा, श्रीकांत शर्मा, मुकेश शर्मा, सौरभ रावत, ज्योति सागर, रागिनी सक्सेना, विशाल सेतिया, संजय कुशवाह, श्रवण शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।