एफपीएआई ग्वालियर शाखा की नवीन कार्यकारिणी घोषित

Mar 25 2021

ग्वालियर। गत वर्ष संस्था के चुनाव सम्पन्न किए गये थे जिसके कार्यकारिणी सदस्यों की आज दिनांक को संस्था पर बैठक ली गई जिसमें नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों को उनका कार्यभार सौंपा गया। 
बैठक में सर्वप्रथम संस्था की शाखा प्रबन्धक श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा सभी पदाधिकारियों के नाम घोषित कर उन्हें बधाई दी गई साथ ही सभी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। नवीन कार्यकारिणी में संस्था की अध्यक्ष पुन: श्रीमती सीमा शर्मा चुनीगई। वहीं संस्था उपाध्यक्ष डॉ. डीएस चन्देल एवं श्रीमती शशि बिसेन चुनी गई, मानसेवी सचिव के रूप में डॉ. केके दीक्षित, कोषाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र सिंह तोमर एवं श्रीमती मन्जूला पाटनकर, कार्यकारिणी सदस्य में एसपी बाजपेयी, डॉ. वीना प्रधान, अंकित प्रजापति, पिंकीं कुशवाह, श्रीमती कृति सिंह एवं युवा सदस्यों में कुमारी दीपमाला दिवाकर, कुमारी मन्ज ूबघेल एवं कुमारी आकृति परमार को-ओपटेड मेम्बर के रूप में कुमारी काजल कुशवाह कोचुना गया।
कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सभी को पुष्पगच्छ देकर स्वागत किया गया एवं सभी को उनके दायित्वों का पदभार दिया गया। इस अववसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमतीसीमा शर्मा द्वारा सभी को आगामी वर्ष में कार्य के नवीन आयामों तक पहुॅचने की अपील की गई व सभी को बधाई दी गई। कार्यक्रम में संस्था की शाखा प्रबन्धक श्रीमती नीलम दीक्षित, कार्यक्रम अधिकारी अच्छेन्द्र सिंह कुशवाह, एकाउन्ट आफिसर आशीष सोनी, श्रीमती हेमलता वर्मा एवं जीआर रमेश आदि उपस्थित थे।