परीक्षा से नहीं प्रशिक्षण से प्राप्त होते हैं भगवान : गुंजन

Mar 25 2021

ग्वालियर। झँग बिरादरी की आदर्श रामलीला समिति में आज प्राचीन काल से चली आ रही रामलीला मंचन के स्थान पर इस वर्ष साध्वी डॉ प्रज्ञा भारती की कृपा पात्र शिष्य सुश्री गुंजन वशिष्ट द्वारा संगीतमय राम कथा के द्वितीय दिवस की कथा सुनाते हुए कहा की कथा का श्रोता सावधान होना चाहिए जैसे कि भगवान शंकर है भगवान शंकर ने भाव से कथा सुनी और सतीश ने कथा में शंका की भगवान बुद्धि से नहीं धीरे से प्राप्त होते हैं भगवान परीक्षा से नहीं बल्कि प्रशिक्षण से प्राप्त होते हैं आगे की कथा में सती मैया ने भगवान की परीक्षा ली और शबरी ने भगवान की प्रतीक्षा की सती का मरण हुआ और शबरी के घर भगवान स्वयं पहुंचे और आगे की कथा में शिव विवाह का सुंदर वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि यदि आपके पास धन है तो भगवान श्रीराम की तरह बारात में जाओ और यदि धन नहीं है तो भगवान शिव की तरह विवाह कार्य संपन्न करो। इसी के साथ श्री रामचरितमानस की आरती उतारी और आज की कथा को विराम दिया गया कथा श्रवण करने वालों में समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोरा पंचायत मोहल्ला हनुमान नगर के अध्यक्ष प्रमोद पाहवा जगन्नाथ अरोरा विजय चचड़ा किशु वासुदेव पॉपली सुभाष अरोर  सतीश पहावा समेत मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने राम कथा सुनी।