फूलबाग चौराहे पर चलाया महा हस्ताक्षर अभियान

Mar 25 2021

ग्वालियर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्वालियर द्वारा पेट्रोल डीजल एवं घरेलू रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाने हेतु फूलबाग चौराहे पर आमजन का समर्थन पाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने हस्ताक्षर कर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्वालियर के महा हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मध्य भारत प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश भागवत, जिला सचिव लोकेंद्र मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य नीलम जगदीश गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, लश्कर इकाई अध्यक्ष कीरत सिंह राणा जिला कार्यसमिति सदस्य सुधा बेस, सह संयोजक स्नेह लता शिवहरे, विशेष आमंत्रित सदस्य माधवी सिंह, श्याम श्रीवास्तव, सचिन गौतम, मुन्ना लाल लक्ष्य कार, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।