कायस्थ महिला संगठनों ने वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक
Mar 25 2021
ग्वालियर। विभिन्न कायस्थ महिला संगठनों द्वारा फुहार चित्रांश महिला मंडल के नेतृत्व में थाटीपुर क्षेत्र में नागरिकों को करो ना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने तथा मास्क लगाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया।
पूर्व मेयर इन काउंसिल सदस्य नगर निगम डॉक्टर अंजलि रायजादा ने बताया कि फुहार चित्रांश महिला मंडल की विभिन्न महिला कार्यकर्ताओं द्वारा द्वारकाधीश मंदिर थाटीपुर से संपूर्ण थाटीपुर क्षेत्र बजरिया तथा स्लम बस्तियों में जाकर नागरिकों को करोना वैक्सीनेशन कराने के लिए जन जागरण किया गया जिन नागरिकों के द्वारा बिना मास्क के व्यवसाय किया जा रहा था, उन्हें गुलाब के फूल के साथ मास्क भेंट भी किए गए।
राजयादा ने कहा कि करोना से निपटने में अकेला शासन तथा चिकित्सा जगत सक्षम नहीं है समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर करोना नामक महामारी से लड़ाई लडऩा होगी इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक बुजुर्ग का तथा 45 वर्ष के ऊपर के सभी नागरिकों का सघन वैक्सीनेसन अभियान चलाया जाए।
जागरूकता अभियान का नेतृत्व डॉक्टर अंजली रायजादा, भूमिका श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी रामकृष्ण मंडल, भैरवी श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष रामकृष्ण मंडल, दीप्ति सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, मीनू सक्सेना और अलका ससेना, स्मृति श्रीवास्तव, तृप्ति भटनागर, भारतीय श्रीवास्तव, रक्षा भटनागर, तृप्ति पांड्या, दीपाली सक्सेना, आशा खरे के साथ फुहार सामाजिक संस्था से जुड़ी अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मास्क ना लगाने वाले नागरिकों को मास्क का वितरण भी किया।
चित्रांश फुहार महिला मंडल द्वारा बताया गया कि आगामी 1 सप्ताह तक प्रतिदिन मंडल की महिलाएं विभिन्न बस्तियों में जाकर कोरोना वैक्सीन के प्रति जन जागरण पैदा करेंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









