नियम कानून ताक पर रखकर पट्टे की जमीन को बेचा
Mar 25 2021
ग्वालियर। पुरानी छावनी में नियम कानून ताक पर रखकर पट्टे की जमीन को बेचने का मामला सामने आया है एक तरफ सरकार भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। वहीं दूसरी तरफ शासकीय अधिकारी और कर्मचारी पट्टे की जमीनों पर परमिशन दे कर बेचने की अनुमति दे रहे हैं। और राजस्व विभाग को चपत लगा रहे हैं। जब इस मामले की शिकायत ग्रामीण बल्ली यादव ने जिला कलेक्टर से की तबसे भू माफियाओं द्वारा बल्ली यादव को डराया धमकाया जा रहा है।
दरअसल ग्वालियर के गंगापुर गांव में करीब 5 बीघा जमीन खसरा नंबर477/2 सरकार ने पुरुषोत्तम पुत्र मोतीराम जाटव को परिवार के भरण पोषण करने के लिए पट्टे पर दी थी। लेकिन भू माफियाओं ने अधिकारियों से सांठगांठ कर जमीन का डायवर्सन करा कर जमीन बेची जा रही है। जबकि अहस्तांतरणीय जमीन को ना बेचा जा सकता ना ही खरीदा जा सकता है। इस जमीन को सरकार कभी भी वापस ले सकती है। इसके बावजूद भी जमीन का डायवर्शन अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कर दिया गया। और इतना ही नहीं हुजूर, रजिस्ट्रार साहब इतने मेहरबान हो गए की बिना जांच करें ही जमीन पर प्लॉटों की रजिस्ट्रीया भी कर दी गई।
वही इस पूरे मामले को लेकर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का कहना है अगर भू माफिया पट्टे की जमीनों को बेच रहे हैं तो यह पूरी तरह अवैध है इससे राजस्व विभाग और आम जनता को नुकसान हो रहा है।
वही ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को इस मामले की सूचना मिली तो उन्होंने इस मामले पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही के निर्देश दिए। अगर इस मामले पर जांच की जाए तो कई शासकीय अधिकारी लिप्त पाए जा सकते हैं। बरहाल अब देखना यह होगा कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह भू माफिया और शासकीय अधिकारियों पर कार्रवाई करते हैं। या भू माफिया और राजस्व विभाग इसी तरह आम जनता को चपत लगाते रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









