एडीएम ने काटा एएसआई का चालान
Mar 24 2021
ग्वालियर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद भी जिम्मेदार लोग बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ बुधवार से प्रशासनिक अमला चालानी कार्रवाई करने व जागरुक करने के लिए शहर की सड़कों पर जा उतरा।
फूलबाग चेकिंग प्वाइंट से गुजर रहे वन विभाग में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक को बिना मास्क के देख मौके पर मौजूद एडीएम रिकेंश वैश्य ने न सिर्फ चालान काटा, बल्कि एएसआई को दस लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक करने के लिए मास्क बांटने को कहा।
कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने और शहरवासियों को जागरुक करने के लिए बुधवार सुबह से ही एडीएम से लेकर सभी क्षेत्र के एसडीएम व तहसीलदार के साथ ही इंसीडेंट कमांडर सड़कों पर उतरे और शहर के तीस चौराहों पर चेकिंग अभियान शुरु कर बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरु कर दी। एडीएम वैश्य ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक करने के लिए शहर में एक सप्ताह जागरुकता अभियान शुरू किया गया है जो लगातार जारी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









