महिला ने फोन पर कहा-तू खुद को कलेक्टर समझता है, मैं तेरा खून पी जाऊंगी
Mar 24 2021
ग्वालियर। आरटीआई एक्टिविस्ट गौरीशंकर को लगातार धमकी मिल रही है। अब एक महिला ने फोन लगाकर धमकाया है। महिला ने फोन कर कहा है कि "तू अपने आप को कलेक्टर समझता है, मैं तेरा खून पी जाऊंगी"। हालांकि आरटीआई एक्टिविस्ट उसे काफी समझाता रहा कि वह उसे क्यों धमका रही है और उसका मकसद क्या है। इस पर महिला ने कहा है कि अभी भी संभल जा नहीं तो समय नहीं मिलेगा। घटना ग्वालियर के चंदन नगर की है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने मामले की लिखित शिकायत ग्वालियर थाना में की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर थानाक्षेत्र स्थित चंदन नगर निवासी गौरीशंकर एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। उनको एक दिन पहले पहले ही धमकी दी गई है। गौरीशंकर जब घर पर था। तभी उसके मोबाइल पर एक महिला का इस फोन आता है। काफी देर तक तो वह अपना नाम छुपाती है। जब ज्यादा बहस होने लगती है तो वह खुद को किसी सीताराम की पत्नी बता रही थी। सीताराम शिक्षा विभाग में पदस्थ बताया जाता है। इसके बाद गौरीशंकर से महिला कहती है कि वह आरटीआई लगाकर क्यों परेशान कर रहा है। जब गौरीशंकर कहा कि वह किसी को परेशान नहीं कर रहा तो महिला ने उसे देख लेने और गालियां दीं। साथ ही महिला ने कहा कि ऐसा वैसा नहीं समझना तू कलेक्टर मत समझ खुद को, मैं तेरा खून पी जाऊंगी। गौरीशंकर का कहना है कि सीताराम सहित कई और लोगों का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है। उसने यह जानकारी आरटीआई लगाकर पता की है। इसलिए उसे यह धमकियां मिल रही है।
करीब 12 मिनट तक महिला से हुई बातचीत
गौरीशंकर और महिला के बीच करीब 12 मिनट तक बातचीत हुई है। बातचीत की रिकॉर्डिंग भी गौरीशंकर के पास मौजूद है। उसी रिकॉर्डिग को पुलिस को सुनाकर गौरीशंकर ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस ऑडियो में महिला लगातार गौरीशंकर को धमकाती रही। वह यह भी कहती रही कि मेरी पति को ब्लैकमेल कर रहा है मैं तेरे पर ब्लैकमेलिंग का ऐसा केस बनाऊंगी कि तू याद रखेगा। अब पुलिस जिस नंबर से धमकी मिली है उसकी डिटेल निकलवाकर पड़ताल कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









