युवक ने वृद्धा को पहाड़ी पर ले जाकर किया दुष्कर्म, मारे चाकू ऑटो चढ़ाकर किया हत्या का प्रयास, हालत गंभीर, आरोपी पकड़ा
Mar 24 2021
ग्वालियर। बुधवार सुबह गिरवाई में पहाड़ी पर एक महिला निर्वस्त्र पड़ी मिली है। महिला के पेट व हाथ पर चाकू के घाव हैं। दोनों पैर की हड्डियां टूटी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया है। महिला की हालत गंभीर है, लेकिन उसने अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी सुनाई है। एक युवक चाकू अड़ाकर उसे भगवानपुरा के पास पहाड़ी पर ले गया। इसके बाद वहां दुष्कर्म किया है। कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हाथ पर चाकू मारे, आरोपी को लेने एक ऑटो वाला आया। उसने महिला की हत्या के इरादे से ऑटो उस पर चढ़ा दी। महिला को जेएएच में भर्ती कराकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शहर के आपागंज निवासी 62 वृद्ध महिला हलवाई के यहां पूरी बेलने का काम करती है। हलवाई कल्लू पाल ने मंगलवार रात कहीं काम पर जाने के लिए महिला को बुलाया था। इसके बाद वह उसे गिरवाई में भगवानपुरा गांव के पास पहाड़ी पर ले गया। यहां उसने महिला पर चाकू अड़ाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक बार नहीं कई बार दुष्कर्म किया। रात भर पहाड़ी पर जंगल में उसे बंधक बनाकर हैवानियत दिखाता रहा। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला के हाथों में चाकू भी मारे।
ऑटो चढ़ाकर किया हत्या का प्रयास
करीब 10 घंटे जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के बाद सुबह 5 बजे के लगभग एक ऑटो वाला आरोपी को लेने आया। कल्लू ने ऑटो में सवार होने के बाद जमीन पर पड़ी महिला पर ऑटो चढ़ाया। एक बार नहीं दो बार ऑटो चढ़ाया। जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए।
शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था
घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। इस पर आरोपी उसके शरीर से एक-एक कपड़ा उतारकर अपने साथ ले गए। सुबह जब भगवानपुरा गांव के लोग पहाड़ी पर पहुंचे तो महिला को निर्वस्त्र पड़ा देखा। तत्काल गांव से साड़ी लाकर महिला के ऊपर डाली और पुलिस को सूचना दी। इस पर सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। महिला के बयान पर गिरवाई थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके बाद आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह दुष्कर्म करने से मना करता रहा, लेकिन जब महिला के सामने अस्पताल में पेश किया गया। महिला ने उसे पहचान लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









