कोरोना के लिए जागरूक करने पड़ाव चौराहा पर पत्रकारों ने 1100 मास्क किए वितरण

Mar 23 2021

ग्वालियर। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन व भारत स्काउट्स गाइड के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना की रोकथाम के लिए जनजागरण अभियान के तहत पड़ाव चौराहे पर 1100 मास्कों वितरण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना के प्रति चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन और स्काउट्स गाइड के संयुक्त तत्वावधान में पड़ाव चौराहे पर पत्रकारों व स्काउट गाइड के छात्रों ने बिना मास्क के निकले लोगों को मास्क वितरण किया और घरों से बिना मास्क के न निकलने के लिए प्रेरित किया। 
मंगलवार को सुबह 11 बजते ही जैसे ही पड़ाव चौराहे पर सायरन बजना शुरू हुआ वैसे ही पत्रकारों और स्काउट गाइड के छात्रों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राहगीरों को जागरूक करना शुरू कर दिया। उन्होंने मास्क वितरण के साथ-साथ लोगों से अपील की कि वे खुद भी मास्क लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर एमपी वर्किंग यूनियन के प्रदेश सह अध्यक्ष विनय अग्रवाल, प्रेस लब के सचिव सुरेश शर्मा, श्याम श्रीवास्तव,अजय मिश्रा, प्रदीप गर्ग, राजेंद्र झा, संजय भारद्वाज, रविकांत दुबे, नवीन परिहार, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र से प्रहलाद भाई, विजय खंडेलवाल, स्काउट्स गाइड से जिला उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, प्रदीप जैन, प्रताप माहौर, नरेंद्र पिप्पल आदि उपस्थित रहे। 
दिव्यांग छात्रा ने भी बांटे मास्क
दिव्यांग छात्रा ऐश्वर्या अग्रवाल को जब पता चला कि कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए पड़ाव चौराहे पर मास्क वितरण किया जा रहा है, तो वह भी मौके पर पहुंच गई और लोगों मास्क वितरित कर जागरूक किया। इस अभियान में शामिल होने के लिए ऐश्वर्या ने आज कॉलेज जाना भी कैंसिल कर दिया।