माता की चौकी में दिखी प्राचीन काल की परंपरा

Mar 23 2021

ग्वालियर। झंग बिरादरी की आदर्श रामलीला समिति में शिव शक्ति भजन मंडल द्वारा माता की चौकी का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए कपूर परिवार के यहां एक ब्राह्मण बालक को माता का स्वरूप दिय। जिसे हनुमान मंदिर हनुमान नगर में विराजमान कर माता की चौकी का आयोजन रामलीला समिति द्वारा किया गया। जिसमें शक्ति भजन मंडल द्वारा उमेश बत्रा, घनश्याम टुटेजा, जगदीश गुगनानी, श्याम जुनेजा, सोनी अभिषेक जितेंद्र खुराना, शैंकी द्वारा सर्वप्रथम गणेश पूजन किया गया। इसके बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। 
आयोजन में समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोरा पूर्व अध्यक्ष सतपाल बत्रा जगन्नाथ अरोरा प्रमोदपाहवा विजय चचड़ा भरत कथूरिया सुमित् बत्रा नरेश अरोरा सतीश अरोड़ा देवेंद्र अरोरा गिरजेश पहावा बंटी सपरा कमल मिगलानी प्रवीण घई, श्याम सचदेवा नवीन बत्रा सहित समाज के सभी वर्गों के महिला एवं पुरुषों ने मां को नमन कर आशीर्वाद मांगा।