गूंजती सायरन की धुन के बीच दिया कोरोना से बचने का संदेश
Mar 23 2021
ग्वालियर। वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए मंगलवार से ग्वालियर जिले में भी विशेष जागरूकता अभियान शुरू हुआ। महाराज बाड़ा पर ठीक प्रात: 11 बजे दूर तक गूँजती शायरन की धुन के बीच जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजनों ने मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े होकर जिलेवासियों को संदेश दिया कि वैश्विक महामारी कोरोना फिर से पाँव पसार रही है इसलिए खुद भी मास्क लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। साथ ही सदैव एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें और अपने हाथों को नियमित रूप से सेनेटाइज करें अथवा साबुन से रहें। कोरोना के खात्मे के लिए अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका जरूर लगवाएँ। महाराज बाड़ा पर आयोजित हुए जन जागरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण तथा संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा व सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं शहरवासी मौजूद थे। इस अवसर प्रशासनिक अधिकारियों ने महाराज बाड़े पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किये। साथ ही उन्हें समझाया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना नितांत जरूरी है।
महाराज बाड़े की दुकानों के सामने अधिकारियों द्वारा गोल घेरे भी बनवाये गए। दुकानदारों को सलाह दी गई कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपना कारोबार करें। साथ ही खुद भी मास्क लगाएं और ग्राहकों के भी लगवाएँ। ज्ञात हो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर मंगलवार से कोरोना के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान शुरू है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









