यातायात पुलिस ने बच्चों को कराया ट्रैफिक पार्क का भ्रमण

Mar 22 2021

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत एएसपी यातायात ग्वालियर पंकज पांडेय के मार्गदर्शन में थाना हजीरा परिसर स्थित ट्रैफिक पार्क में थाटीपुर गांव के बच्चों को भ्रमण कराया गया और ट्रैफिक नियमों की इंडोर और आउटडोर जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों को यातायात पार्क में बनाए गए चौराहा पेंटिंग पर खड़े कर यातायात नियमों की जानकारी दी तथा बच्चों को बताया की यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए क्यों आवश्यक है। यातायात से एएसआई शशिकांत तिवारी तथा आरक्षक दीपक ने उपस्थित बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी।