स्वच्छ भारत स्वस्थ मानव के लिए निकाली स्वच्छता रैली

Mar 22 2021

ग्वालियर। स्वच्छ भारत अभियान मे राष्टीय सेवा योजना की भूमिका अग्रणी रहती है क्योंकि राष्टीय सेवा योजना युवाओ का सबसे बड़ा संगठन है। भारत सरकार द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालाय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वछता अभियान चला कर स्वच्छ्ता के साथ रैली का आयोजन किया गया। हमें स्वेच्छा से अपने आसपास के माहौल को स्व'छ बनाने के लिए तैयार होना चाहिए। यह बात कार्यक्रम के मुय अतिथि प्रोफेसर साहिल कुमार ने कही। इस दौरान मुख्य अतिथि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवम कला विषविधलाय प्रो. साहित्य कुमार नाहर, प्रो.शिवकांत द्विवेदी डी.एस.डलू जे.यू डॉ. आर.के.विजय,कबीर शाह,राहुल सिंह परिहयार प्रो.रवि कांत अदालत वाले मौजूद रहे। स्वच्छता कार्यशाला में स्वच्छता ब्रांड ऐबेसडर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पांडे राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय को प्रमाण पत्र देकर सत्मानित किया गया।
 कुलपति साहित्य नाहर ने बताया कि सभी लोगो को स्वच्छता के लिए अपने घर से शुरुआत करनी होगी एन.एस.एस दुसरो को पेरित करने का युवा संघटन है समर्पण कार्य से कार्य करने वाला है। 
डॉ आर के विजय ने कहा नगर निगम स्वछता ककार्य तो करती है परंतु हमे अपनी आदतों में बदलाव करना चाहिए जिससे हम अपना शहर स्वच्छ रख सके। स्वच्छता में युवाओं के द्वारा किये गए कार्य की सराहना करते हुए स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत को अपने जीवन के लाने का आवाहन किया।
प्रो. शशि कात ने बताया कि एन.एस.एस एक सुसंगठित योजना है जिसके स्वमसेवक नौ स्टेप की तालियां बजाकर अलग पहचान बनाये हुए है जो एन.एस.एस की धड़कन है।
कबीर शाह ने कहा दीपावली पर हम अपने मन से सफाई करते है क्योंकि लक्ष्मी घर आएगा परंतु लक्ष्मी को आते किसी ने नही देखा। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मनोज अवस्थी एवम आभार आयोजक सचिव प्रो.रविकांत अदालत वाले ने किया कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार पाण्डेय माधव कॉलेज,गौरव, नरेंद्र वर्मा आईटीएम आकाश अष्ठाना,पुनीत बंसल, पीयूष राठौर उपस्थिति थे।