सड़क दुर्घटना से बचने यातायात के नियमों को अपनाए: पाण्डेय
Mar 20 2021
ग्वालियर। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत सबसे दर्दनाक होती है जिससे बचने के लिए यातायात के नियमों को अपनाए। माधव महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को यातायात विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में ट्रेनिंग देते हुए एडिशनल एसपी पंकज पाण्डेय ने कही। वर्ष 2020 में 67 लोगों की हत्या करने के कारण मौत हुई है, परंतु सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पांच गुना से अधिक 316 है। कानून कड़े करने से यातायात नियमों का पालन नही किया जा सकता, परंतु जानकारी ही सड़क सुरक्षा से बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।
कार्यक्रम हजीरा थाने के यातयात डाटा सेंटर में किया गया कार्यक्रम में एडिशनल एसपी पंकज पाण्डेय यातायात विभाग, शशिकांत तिवारी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार पाण्डेय वा डॉ.विकास शुला राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय उपस्थित थे। पाण्डेय ने कार्यशाला में बताया कि हमारे पास अपने जीवन से अनमोल कोई चीज नहीं है यातायात विभाग वा पुलिस तो सड़क दुर्घटना रोकने में काफ़ी कारगर कदम उठा रहा है जिसके अंतर्गत चार इफ़ेटर द्वारा यातायात को सुगमता से संचालित करने का प्रयास एडुकेशन, एनफोर्समेंट, एमरजेंसी केअर द्वारा किया जा रहा है।
युवा पीढ़ी सड़क दुघर्टना में सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रही है, जिसके लिए इस प्रकार की ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता है भविष्य में यातायात के नियमों को शिक्षा में भी शामिल किया जाएगा। सड़क दुर्घटना में गलती कोई करता है और शिकार कोई अन्य व्यक्ति होता है। स्वमसेवकों ने किया। जिसमें जेबरा क्रोसिंग,सांकेतिक चिन्ह, सिग्नल, रोटरी आदि की जानकारी दी गयी। ए.एस.आई शैलेन्द्र ने पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी देते हुए थाने का भ्रमण कराया। कार्यक्रम में अंकुर चौरसिया, अनिरुद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, तरुण रोहिरा, करण हेमंत, अजय, रवि, प्रियंका, वैष्णवी, अंजलि, ज्योति, फिज़़ा, निशा, परिधि, शीतल, शिवांगी आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









