अस्पताल में व्यवस्था हो टनाटन मरीज न हों परेशान : पाठक
Mar 20 2021
ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक ने शनिवार सुबह जयारोग्य अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने जहां मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं पर चर्चा की वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में सहयोगी मौजूद रहे।
अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह विधायक प्रवीण पाठक अपने सहयोगियों के साथ जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने चिकित्सकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने श्री पाठक को अस्पताल में मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









