20 और 21 मार्च को कासा बकार्डी फेस्टिवल में झूमने के लिए तैयार हो जाइए
Mar 19 2021
यह फेस्टिवल डांसहॉल वर्कशाप, संगीत प्रदर्शन, मिक्सोलॉजी, फैशन और एक्सक्लूसिव गठजोड़ आदि के माध्यम से अपनी कैरेबियन जड़ों और संस्कृति को जीवंत करने के लिए पूरी तरह तैयार है
बकार्डी अपनी शानदार कैरेबियन थीम वाले फेस्टिवल, कासा बकार्डी के साथ वापस आ गया है। इस बार यह फेस्टिवल वर्चुअल और ऑनग्राउंड दोनों अवतार में नजर आयेगा। इस वीकेंड देश के पांच शहरों – दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता और जयपुर में होने वाला यह आयोजन उपभोक्ताओं को इस अनुभव का मजा लेने का मौका प्रदान कर रहा है। इसका आयोजन लैमोनेड सोशल पर वर्चुअल तरीके से भी किया जाएगा।
कासा बकार्डी को मुंबई और बैंगलोर में 2019 में ऑन ग्राउंड लॉन्च किया गया था। अपने पहले वर्ष में इस फेस्टिवल को लोगों से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला और 2500 से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। पिछले साल महामारी और उपभोक्ता व्यवहार में बदलाव के कारण, ब्रांड ने लैमोनेड सोशल पर इस मंच का वर्चुअल अवतार पेश किया और सभी एंगेजमेंट टचप्वाइंट्स को पहले जैसा रखा। और आखिरकार एक ‘स्टेकेशन’ की मेजबानी की गई जोकि एक एक्सक्लूसिव अनुभव के जरिए हैलोवीन पर ‘नाइट ऑफ द बैट’ का प्रतीक था। एक शानदार डरावने अनुभव के लिए इंफ्लुएंसर्स की मेजबानी सीमित क्षमता में अबोड बॉम्बे में की गई।
इस साल बकार्डी ने अपने हाईब्रिड मॉडल से इस फेस्टिवल को एक मुकाम ऊपर पहुंचाया है। उपभोक्ताओं के पास यह विकल्प है कि इसका आनंद वे घर में आराम से लें या फेस्टिवल में आकर इसका हिस्सा बनें। इस फेस्टिवल के दौरान अगली पीढ़ी के कलाकारों के 30 से ज्यादा परफॉर्मेंस होंगे। इनमें मिजुकी और अनुष्का मस्के के साथ-साथ पारेख एंड सिंह आदि शामिल हैं। लिफाफा जैसे कलाकारों के साथ संगीत निर्माण की 15 से ज्यादा कार्यशालाएं होंगी जिनमें डर गई आदि गाने होंगे। 10 से ज्यादा पॉप अप्स, दो शो केस आदि भी होंगे।
समीक्षा उनियाल, कंज्यूमर मार्केटिंग लीड, ब्रांड बकार्डी, इंडिया और दक्षिण पूर्व एशिया ने कहा, “हमने हमेशा आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन दिया है और ऐसे मंच तैयार किए हैं जो उपभोक्ताओं को वह सब करने देता है जो उन्हें अच्छा लगता है। हमने कासा बकार्डी की पेशकश की ताकि उपभोक्ताओं को अनूठे अनुभवों के जरिए हमारे ब्रांड की कैरेबियाई जड़ों में वापस ले जा सकें। पहले साल हमें उपभोक्ताओं से शानदार रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, पिछले साल की स्थिति के मद्देनजर हमें वर्चुअल प्लैटफॉर्म से प्रयोग करने और उसका विकास करने का मौका मिला। इस संस्करण में हम अनुभवों को अपने ऑनलाइन उपभोक्ताओं के करीब या उनके पसंदीदा पड़ोसी बार्स में लाने के लिए उत्साहित हैं। इस वीकेंड हम आप सबसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!”
लैमोनेड सोशल पर वर्चुअल आयोजन के लिए पंजीकरण कीजिए और आरएसवीपी बनिए। हैशटैग्स #DoWhatMovesYou और #CasaBacardi को फॉलो कीजिए और नवीनतम अपेडेट के लिए ट्यून्ड रहिए!
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









